प्रवेश आवेदन फार्म की तिथि बढ़ाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल के सत्र 2022-23 की स्नातकोत्तर(पीजी) कक्षा में सीयूईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेश आवेदन फार्म की तिथि 18 जुलाई तक विस्तारित कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई तक थी। विवि के सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार नौटियाल ने बताया कि एनटीए ने अपने सार्वजनिक नोटिस के द्वारा 18 जुलाई सायं पांच बजे तक आवेदन की तिथि एवं 19 जुलाई को रात 11.50 बजे तक शुल्क जमा करने की तिथि विस्तारित कर दी है। जबकि 20 जुलाई से 22 जुलाई तक छात्र आवेदन फार्म में संशोधन भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *