नए छात्रों के प्रवेश को धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद के कारगिल शहीद राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए नए छात्रों के प्रवेश को लेकर प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य विमल कुमार डोभाल ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों प्रशिक्षित अध्यापक, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सुविधा, निशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, शिक्षण शुल्क, टेबलेट, छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही नए छात्र-छात्राओं का मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कक्षा नौ में 14 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक ओपी चौधरी, श्रवण रावत, एसपी चौधरी, अनिल कुमार, सन्तोष कुमार, रेनू राठी, पूजा नेगी, राजेश कुमार, मंदीप सिंह, विमल कुमार, माल सिंह, गिरीश पटवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *