वन आरक्षी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन आरक्षी परीक्षा-2022 के तहत अभ्यर्थियों का शारीरिक अर्हता परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 1878 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि वन आरक्षी परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 1878 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए योग्य पाए गए आभ्यर्थी के प्रवेश पत्र और परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। किसी अन्य माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *