Uncategorized

जल निगम के अवर अभियंता ने किया पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

———————–13
अल्मोड़ा। पेयजल संकट से परेशान ताड़ीखेत क्षेत्र के बाशिदों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा होने के बाद जल निगम के अवर अभियंता ने टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया। आंदोलनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक आदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था से परेशान क्षेत्र के बाशिदे संघर्ष समिति के बैनर तले बीते चार दिनों से क्त्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं। गुरुवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर व विभागीय अधिकारियों ने आदोलनकारियों से वार्ता की, जो बेनतीजा रही। आदोलनकारियों ने व्यवस्था में सुधार न होने तक आदोलन जारी रखने की बात कही। शुक्रवार को जल निगम के अवर अभियंता पंकज कुमार व जल संस्थान के अवर अभियंता,व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर, ग्राम प्रधान मंजीत समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह तथा क्षेत्रवासियों ने टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया। जल निगम के अवर अभियंता ने आदोलनकारियों को बताया कि क्षेत्र में चार घटे पंपिंग कर अस्सी हजार लीटर की पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बताया कि वितरण प्रणाली में दिक्कत हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आदोलन के बाद अधिकारी सुध लेने पहुंच रहे हैं। आज तक विभागीय अधिकारियों को कोई लेना देना नहीं रहा। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे। साफ कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तब तक आदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को राजेंद्र कुमार व विजय कुमार क्त्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शकर, ग्राम प्रधान मंजीत भगत, चंदन बिष्ट, जीवन चंद्र, राजेंद्र कुमार, बसंत उपाध्याय, सतीश कुमार, रेखा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!