चारधाम यात्रा के लिए 100 बसों की एडवांस बुकिंग

Spread the love

ऋषिकेश(। चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रियों के फोन बसों की बुकिंग के लिए घनघनाने शुरू हो गए हैं। यात्रा के लिए 100 बसों की एडवांस बुकिंग भी समिति को मिल चुकी है, जबकि अभी यात्रा शुरू होने में ही आठ दिन बाकी हैं। बुकिंग और यात्रियों के लगातार आते फोन कॉल्स से समिति से जुड़े निजी परिवहन कारोबारियों को इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में दस निजी परिवहन कंपनियां शामिल हैं। 1800 से ज्यादा बसों को तीर्थयात्रियों के लिए समिति रिजर्व किया है। इनका संचालन ऋषिकेश से ही किया जाना है। धामों के दर्शन के लिए यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से समिति सदस्यों को बसों की बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं। यात्री मौसम और रूट की जानकारी भी ले रहे हैं। उन्हें समिति सदस्यों की ओर से 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने से भी अवगत कराया गया है।समिति के प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि कंपनियों के पास लगभग 100 बसों की एडवांस बुकिंग है, जिसकी जानकारी उन्होंने दी है। बताया कि यात्रियों के लिए इस बार पर्याप्त बसों का इंतजाम किया गया है। अत्याधिक भीड़ में जरूरत पढ़ने पर बसों की संख्या को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। समिति में टीजीएमओ, जीएमओ, दून वैली, रूपकुंड, यातायात समेत दस कंपनियां शामिल हैं।686 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनेऋषिकेश में चारधाम जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने का भी क्रम जारी है। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में वाहनों की बारीकी से जांच के बाद उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। 686 बस, टेंपो ट्रैवलर और टैक्सियों के अभी तक बन चुके हैं। शुक्रवार को भी कई चालक यात्रा के लिए वाहन लेकर ग्रीन कार्ड बनाने के लिए पहुंचे। एआरटीओ रावत सिंह ने बताया कि वाहनों की आवश्यक जांच के बाद उन्हें यह कार्ड जारी किया जा चुका है। ग्रीन कार्ड बनाने के दौरान चालकों और यात्रियों के लिए कार्यालय में भी पेयजल और अन्य जरूरी इंतजाम भी जुटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *