अग्निपथ योजना को लेकर भेजा सुक्षाव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्टूडेंट्स वॉइस के माध्यम से प्रधानमंत्री को अग्निपथ योजना को लेकर सुझाव भेजे हैं। ग्रुप संस्थापक सौरभ चंद्र सानू ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री को छात्रों ने सुझाव प्रदान किए हैं। कहा ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों से 21 जून से 25 जून तक सुझाव लिए गए थे। जिसमें गढ़वाल विवि के तीनों कैंपसो के विद्यार्थियों के साथ-साथ उत्तरांचल पीजी कॉलेज, गुरु रामराय पीजी कॉलेज देहरादून, हिमालयन कॉलेज, डॉल्फिन पीजी कॉलेज, बीएफआईटी कॉलेज देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, डीबीएस कॉलेज देहरादून आदि के विद्यार्थियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कहा योजना के विपक्ष में छात्रों ने सरकार से नाजागी जताई है। जबकि कुछ छात्रों ने इस योजना का समर्थन कर इसे सार्थक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *