तहसील परिसर से कटे पेड़ नहीं हटाए जाने पर अधिवक्ता नाराज

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर तहसील परिसर पर पेड़ काटे गए, लेकिन लकड़िया नहीं उठाई गई हैं। जिसमें मच्छर और सांप पल रहे हैं। जिला बार ऐसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शीघ्र लकड़ियां नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बार के अध्यक्ष विनोद भट्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले छह माह पूर्व तहसील परिसर के हरे पेड़ काटे गए। लकड़ियां जगह-जगह चट्टा बनाकर रख दी गईं। वह उठाई नहीं जा रही हैं। जिसमें सांप घुस रहे हैं। अरायजनवीस सेट के सामने भी लकड़ी के ढेर हैं। जिसके कारण तहसील आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वर्तमान में डेंगू फैल रहा है। लकड़ियों के चट्टे के बीच पानी भी जमा है। जिसमें डेंगू पलने की आशंका तेज है। उन्होंने शीघ्र तहसील परिसर से लकड़ियां हटाने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश रौतेला, चंदन सिंह ऐठानी, ओम प्रकाश तिवारी, पंकज धपोला, दीप चंद्र, बसंत बल्लभ पाठक आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *