बाजपुर बार से जुड़े अधिवक्ता गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Spread the love

काशीपुर। स्थानीय बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सिविल जज जूनियर डिवीजन का व्यवहार अधिवक्ताओं को अपमानित करने वाला है ऐसे में ये अधिवक्ता कोर्ट में पहुंचकर खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।
मंगलवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में बार अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि सिविल जज जूनियर डिवीजन का व्यवहार अधिवक्ताओं को अपमानित करने वाला है। ऐसे में उनकी कोर्ट में जाकर अधिवक्ता खुद को अपमानित महसूस करते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ता मंगलवार से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे तथा कोर्ट से संबंधित किसी भी काम को नहीं किया जायेगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस प्रकरण के संबंध में रूद्रपुर तथा काशीपुर बार से जुड़े पदाधिकारियों से भी की जायेगी। बैठक में अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, सचिव विजय गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह सागर, आफाक मेहरबान, योगेश पाठक, अशोक कंबोज, विकास कश्यप, हीरा शर्मा, गुलाम हुसैन, फिरासत अली, विवेक चौबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *