एकल गायन में आफिया, आशीष, सीमा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार की ओर से संस्कार मूल मंत्र के तहत नगर स्तर पर राष्ट्रीय एकल गायन प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आफिया, सीनियर वर्ग में आशीष कुमार व परिषद सदस्य वर्ग में सीमा उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में पंद्रह स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सयोजक गोपाल चन्द्र बंसल बताया कि यह प्रतियोगिता चेतना के स्वर पर आधारित गीतो पर की गयी । जिसमें जूनियर वर्ग में आफिया कक्षा सात जेपी इंटर कालेज ने प्रथम, अपूर्वा शर्मा कक्षा आठ महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी ने द्वितीय, सलोनी चौहान कक्षा आठ टीसीजी पब्लिक स्कूल ने तृतीय,व दीप्ति शर्मा कक्षा सात रितेश शर्मा सरस्वती इंटर कॉलेज जानकीनगर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सीनियर वर्ग में आशीष कुमार कक्षा 12 गुरू राम राय पब्लिक स्कूल ने प्रथम, रितु रावत कक्षा 10 मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज कालाबढ़ ने द्वितीय, स्वाती अधिकारी कक्षा 10 महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी ने तृतीय स्थान, हिमानी कोटनाला कक्षा 11 रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या र्मंदर इंटर कॉलेज उमरावनगर व वेंदाश थापा कक्षा 9 टीसीजी पब्लिक स्कूल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। तृतीय परिषद सदस्य वर्ग में सीमा उपाध्याय ने प्रथम, बीना मित्तल द्वितीय व अनिकेत गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली प्रतियोगी का नाम प्रान्त में भेजा गया है। निर्णायक की भूमिका में मीनाक्षी शर्मा व चन्द्रमोहन रावत थे। परिषद के अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों मे संगीत सीखने का अवसर प्राप्त होता है । इससे राष्ट्र प्रेम के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत होती है। इस मौके पर अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल , सचिव विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष नैथानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *