श्रीनगर में सुअर में मिला अफ्रीकन स्वाइन फ्लू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर में भी सुअरों की अचानक मौत होते देख नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक चौकन्ने हो गए हैं। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने पशु चिकित्सा विभाग से सुअर का सैंपल लेकर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। जिस पर वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक शशि कुमार पंवार ने पशु चिकित्सक श्रीकोट गंगानाली को सूचित किया। जिस पर उन्होंने चार दिन पहले मृत मिले सुअर का सैंपल लेकर जांच को भेजा। नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक शशि कुमार पंवार ने कहा कि सैंपल की जांच रिपोर्ट में सुअर में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *