भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: धीरेंद्र प्रताप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी।
शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे धीरेंद्र प्रताप ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने काह कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा, देश के समग्र विकास, बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध इस अभियान के तहत एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। यह अभयिान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों को समर्थन मिल रहा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिस तरह से हल्द्वानी के रेलवे अतिक्रमण और गढ़वाल के जोशीमठ प्रकरण में भाजपा ने लापरवाही बरती है ऐसे में मुख्यमंत्री के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारी सर्दी में लोगों की जान अटकी हुई है और भाजपा के नेता राज्य मंत्रियों के पद बांटने में जुटे हुए हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के तमाम मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहर, यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह विधानसभा में जन सरोकारों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी मंत्रियों को रेबड़ी बांटने में व्यवस्त है। इस मोके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव जितेंद्र कॉल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला प्रवक्ता जितेंद्र भाटिया आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *