चार दिनों से बारिश के बाद ठंड बढ़ी, मकान की दीवार गिरी

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर। जिले में लगातार चौथे दिन भी बारिश जारी है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी भी हो रही है। बर्फबारी के चलते समचे जिले में ठंड बढ़ गई है। बाजारों से रौनक गायब है। सबसे अधिक परेशान किसान हैं। उनकी खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खड़ी धान की फसल के दाने नीचे गिर गए हैं, जबकि कटी फसल ढेर में सड़ने लगी है। दाने अंकुरित हो गए हैं। जानवरों के लिए काटी गई घास सड़ने लगी है। जाड़ों में जानवरों के लिए भी चारे का संकट गहरा गया है। जिला मुख्यालय से लगे कुकुड़ा डाना निवासी प्रकाश चंद्र का मकान की दीवार एक साइड टूट गई है। उन्होंने दूसरी जगह शरण ले ली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पौड़ी बैंड के पास चीड़ का पेड़ आने से बागेश्वर-ताकुला मार्ग बंद है उसे खोलने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *