मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का अध्ययनरत निरीक्षण और समीक्षा की

Spread the love

 

चमोली। मुख्य सचिव डा़एसएस सन्धु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किते जा रहे निर्माण कार्यों का बदरीनाथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। कहा प्रधानमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की मनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि आठ माह में सभी कार्य पूरे हो जायेंगे।

गुरुवार को मुख्य सचिव डा़ एसएस संधु हैली से बदरीनाथ पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का अध्ययनरत निरीक्षण और समीक्षा की। इससे पहले मुख्य सचिव डा़ संधु ने हेमकुंड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने गोविन्द घाट से पुलना सड़क और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सड़क जो क्षतिग्रस्त है उसको यात्रा से पहले सुचारु कराने के निर्देश दिए गये हैं।

मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट में पीडब्ल्यूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई,जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। पेयजल,विद्युत की लाइनों को जल्द से जल्द से सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा बीआरओ की सड़क पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी। मुख्य सचिव ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश देते हुते कहा जहां पर सड़क क्षतिग्रस्त है उसको तत्काल दुरस्त किया जाय । मौके पर पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बदरीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी,धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *