सात दिन बाद दर्ज की पुलिस ने बच्चे की गुमशुद्गी

Spread the love

 

चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने सात दिन बाद बच्चे की गुमशुद्गी दर्ज की है। बरेली निवासी श्रद्घालु महिला पहली नवरात्र को दर्शन करने पूर्णागिरि आई थी। इसी दौरान महिला का चार वर्षीय बेटा गायब हो गया था। तब से बेटे के गम में महिला अस्पताल में बेसुध पड़ी थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने महिला से मुलाकात कर हालचाल जाना। टनकपुर पुलिस ने आखिरकार सात दिन बाद खोए बच्चे की गुमशुद्गी दर्ज की है। टनकपुर के एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि बरेली निवासी मंजू देवी चार वर्षीय पुत्र के साथ पहली नवरात्रि को दर्शन करने पूर्णागिरि आई थी। वापसी के दौरान महिला को अज्ञात व्यक्ति ने चाय पीने को दी। जिसके बाद मंजू देवी बेहोश हो गई। मंजू देवी को टनकपुर अस्पताल में होश आया। महिला को आपातकालीन वाहन 108 से भैरव मंदिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से मंजू देवी बच्चे की याद में बदहवास हाल में अस्पताल में ही रह रही थी। एसएसआई ने बताया कि टनकपुर थाने में बच्चे की गुमशुद्गी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करने के साथ ही सभी थानों को सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला को शीघ्र ही उसके मायके काशीपुर, रुद्रपुर भेजा जाएगा। इधर शुक्रवार को तहसीलदार पिंकी आर्या ने अस्पताल पहुंच मंजू देवी का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *