पत्नी की मौत के बाद नाबालिग बेटी पर डाली गलत नजर

Spread the love

काशीपुर। एक नाबालिग ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि मां की मौत के बाद से पिता बेटी पर गलत निगाह रख रहा है। पुलिस ने नाबालिग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ माह पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही उसके पिता उस पर गलत निगाह रखने लगे। पीड़िता ने बताया उसके पिता आए दिन उसके साथ टेड़छाड़ करते थे। बीती चार अप्रैल को उसके पिता शराब के नशे में घर आए और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। इस पर उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए। इसके बाद उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। इस पर वह किसी तरह टूट कर बाहर आई। उसने पड़ोस की एक महिला के यहां शरण ली और सुबह पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *