रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुई बस दुर्घटना में चार मृतकों के शवों का शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में परिजन रोते-बिलखते शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
तीन शव बीते दिन ही बरामद कर लिए गए थे जबकि एक शव शुक्रवार को बरामद किया गया। जिला चिकित्सालय में पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। सीएमओ डॉ राम प्रकाश ने बताया कि सभी चार शवों का शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। परिजन शुक्रवार सुबह रुद्रप्रयाग पहुंच गए थे जिनकी मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। इसके बाद शवों का पीएम किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दो शव राजगढ़ और दो शव उदयपुर भेजे गए हैं।
मृतकों की सूची :
*विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष
*ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष
*गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष
*संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।