बारिश के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी, यमुनोत्री हाईवे अवरुद्घ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है। धूप और बादलों की लुका-छिपी भी आए दिन दिख रही है। वहीं शुक्रवार को देहरादून में बादल छाए रहे।
केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के बाद शुक्रवार तड़के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। यहां नीलकंठ, उर्वशी, नर-नारायण और माणा पर्वत चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे बदरीनाथ में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बंदरपूंछ, सप्ताषिकुंड, कालिंदी टॉप पर भी र्फबारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *