युद्ध के बाद यूक्रेन में गंभीर बने हैं हालात

Spread the love

यूक्रेन से कोटद्वार पहुंचे रजत असवाल का क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यूके्रन से कोटद्वार पहुंचे रतनुपर कुंभीचौड़ निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल के पुत्र रजत असवाल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। रजत यूके्रन के इवानोफ्रेक्विस नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। बेटे के वापस पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। रजत ने बताया कि युद्ध के बाद यूक्रेन में गंभीर हालात बने हुए हैं।
गुरुवार देर शाम रजत अपने घर पहुंचे। रजत ने बताया कि युद्ध के चलते यूके्रन में हालत बहुत ही भयावह बने हुए है। लगातार हो रहे बम धमाकों से वहां रह रहे लोगों में दहशत बनी हुई है। कहा कि विगत 24 फरवरी को यूके्रन यूवानो एयरपोर्ट में बम धमाका हुआ था, जिसके बाद से वहां रह रहे भारतीय छात्रों में दहशत का माहौल बन गया है। रजत असवाल ने कहा कि वे 15 किलोमीटर पैदल चलकर बार्डर तक पहुंचे हैं। तीन दिन बार्डर पर रहने के बाद विगत 2 मार्च को वह एयर इंडिया के विमान से सीधे मुम्बई पहुंचे। बताया कि मुम्बई पहुंचने के बाद वह दिल्ली आए और तीन मार्च को अपने घर कोटद्वार पहुंचे। रजत असवाल की माता कुसुम असवाल एवं पिता सुरेश असवाल ने कहा कि उनका पुत्र सकुशल भारत लौट गया है, लेकिन अब भी यूक्रेन में भारतीय मूल के कई छात्र फंसे हुए हें। कहा कि छात्रों को वापस लाने के लिए सरकार को गंभीरता से कार्य करना चाहएि। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में भारतीय बच्चो के लिए मेडिकल पढाई की समुचित व्यवस्था भारत में करने की भी मांग उठाई कहा कि यूक्रेन में मेडिकल की पढाई सस्ती होने से अधिकांश बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढाई कर रहे है, भारत में मेडिकल की फीस ज्यादा होने से दिक्कतों का सामना करना पडता है। कहा कि भारत सरकार को इस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है,जिससे हिंदूस्तान के बच्चों को विदेशों में न जाना पडे। इस मौके पर शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्रकाश लखेडा, सुरेन्द्र प्रसाद सेमवाल, चन्द्रमोहन रावत, सुधीर चौधरी, सुरेन्द्र पुंडीर, प्रेम सिंह रावत, भारत सिंह रावत, केवल सिंह, चंद्रमोहन सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *