तीन घंटे की बाद घायल संतोष को मिली मां और नानी

Spread the love

हरिद्वार। मनसा देवी मार्ग पर हुई भगदड़ के दौरान कई लोग अपने परिजनों से भी बिछड़ गए थे। शहर के युवाओं ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उनके परिजनों से मिलवाया। जैसे ही यात्री अपने बिछड़े परिजनों से मिले तो सभी भावुक हो गए। उन्होंने युवाओं को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। फरीदाबाद से आये संतोष ने बताया कि मनसा देवी मार्ग पर हुई भगदड़ में वह और उनके परिजन भी फंस गए थे। बताया कि भगदड़ के दौरान उनसे उनकी मां और नानी बिछड़ गई थीं। वह भी घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल पहुंच दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ परिजन तो उनके साथ जिला अस्पताल आ गए, लेकिन मां और नानी भीड़ में कहीं गुम हो गई। संतोष ने बताया कि जैसे ही उसको दर्द से आराम हुआ तो उसको परिजनों ने बताया कि उसकी मां और नानी भीड़ में गायब हैं। संतोष ने बताया कि चोट का दर्द यह सब जानकर गायब हो गया। संतोष के अनुसार इस दौरान रास्ते में मिले शहर के ही युवाओं ने उसकी मदद की। बकौल संतोष युवाओं की मदद से मां और नानी करीब तीन घंटे बाद मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *