बिग ब्रेकिंग

अगस्त्यमुनि बनेगी नगर पालिका, भणज में खुलेगा आईटीआई : धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को किया संबोधित
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि वर्चुअल माध्मय से उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति से किया। मुख्यमंत्री ने जनपद को सौगात देते हुए अगस्त्यमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने, जनपद में तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरी चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है। यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई बाध्यता भी नहीं होगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, चारों धामों सहित हर संभावित स्थान पर पंजीकरण का विकल्प अब मौजूद रहेगा। इस वर्ष की यात्रा पूर्ण होते ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से यात्रा संचालन शुरू होने जा रही है, इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। इसके लिए सरकार ने तुरंत मंत्री मंडल में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया है। कहा कि केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ओएसडी मुख्यमंत्री बलवीर सिंह दानू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, कुलदीप सिंह रावत, पंकज भट्ट, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी पौड़ी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया।

विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को भेजी राखियां
रूद्रप्रयाग : अगस्त्यमुनि एवं रिजेंटा रिसोर्ट ऊखीमठ में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियां प्रेषित की। विधायक भरत सिंह चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था, लेकिन पल-पल बदल रहे खराब मौसम के कारण उनका पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी बहनों की राखियाँ मुख्यमंत्री तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पित हैं। कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री केदारनाथ क्षेत्र में आकर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होंगे।

घोषणाएं
विजयनगर-पठालीधार मार्ग में क्षतिग्रस्त 1500 मीटर मार्ग का सुरक्षात्मक एवं पुननिर्माण कार्य करने के लिए 05 करोड़ की धनराशि निर्गत की जाएगी
भणज में आईटीआई खोलने को स्वीकृति
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाया जाएगा
तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की स्वीकृति
मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण-हॉटमिक्स
गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाया जाएगा
महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण
यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था बनाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!