व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं एजेंसी संचालक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : शहर में गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। कहा कि व्यवस्थाएं बनी रहें इसके लिए सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण पूर्व निर्धारित तिथि एवं तय किए गए क्षेत्र में ही किया जाए। जिससे वितरण व्यवस्था में अनुशासन बना रहे। गैस वितरण उपभोक्ताओं की बुकिंग तिथि के अनुसार किया जाए। जिससे सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से गैस उपलब्ध हो सके। गैस सिलेंडरों की डिलीवरी संबंधित क्षेत्रों में जाकर ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए, जिससे अव्यवस्था एवं असुविधा से बचा जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार गैस एजेंसियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वितरण कार्य में किसी प्रकार की देरी या बाधा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *