अघोषित बिजली कटौती से जनता में रोष

चम्पावत। ऊर्जा निगम की मनमानी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती से जनता में आक्रोश पैदा हो गया है। उन्होंने बिजली कटौती बंद नहीं किए जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।लोगों का कहना है कि टनकपुर के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से बिजली कटौती हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि शाम के वक्त दुकानों में खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रहती है। लेकिन लाइट नहीं होने से ग्राहक वापस जा रहे हैं। स्थानीय निवासी मदन गड़कोटी, नरेश अग्रवाल, सौरभ कलखुड़िया, कमल पंत आदि ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब भी विभाग से बिजली गुल होने की शिकायत की जाती है तो वह लोहिया हेड से खराबी का हवाला देते हैं। उधर यूपीसीएल के एसडीओ शोएब रजा ने बताया कि तकनीकि खामी के चलते बिजली कटौती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *