दून अस्पताल में हटाए गए कर्मचारियों का धरना, प्रदेशभर से पहुंच रहे आंदोलित कर्मचारी-

Spread the love

देहरादून। दून अस्पताल से कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध एवं सेवा विस्तार की मांग को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को भी अस्पताल के बाहर धरना दिया शुरू कर दिया है। रविवार शाम को उन्घ्होने र्केडल मार्च निकाला और सोमवार को सीएम आवास कूच की चेतावनी दी है। कर्मचारी देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी,ाषिकेश समेत कई जगहों से यहां पहुंच रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन समस्या समाधान नहीं हो रहा है। कोई अफसर भी उनसे बात करने को तैयार नहीं है। उधर, दून अस्पताल में कर्मचारियों की कमी से मरीजों एवं उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आईसीयू एवं वार्डों में जहां तमाम दिक्कतें हैं, वहीं अब अन्य काउंटरों पर भी दिक्कतें हो रही हैं। इमरजेंसी में स्टाफ की भारी कमी है। वार्ड ब्वय ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। तीमारदारों को ही मरीज का वह काम करना पड़ रहा है जो वार्ड ब्वय करता है। इमरजेंसी में मरीज के आने के बाद उसे 15-15 मिनट तक स्टाफ को देखने के लिए परिजन इधर उधर दौड़ लगा रहे हैं। आईसीयू अपरेशन थिएटर और वार्डों की स्थिति बदहाल है। घंटों तक मरीज को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ट्रामा, अपर आयुष्मान, लोअर आईसीयू, मेडिसन, ईएनटी, आई, साइकेट्री, सर्जरी, अर्थो आदि विभागों में समस्याएं उठान पड़ रही है। यहां पर सिस्टर इंचार्ज के अलावा एक एक स्टाफ से काम चलाना पड़ रहा है। कई वार्डों को बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों की कमी से दवा लेने वाले लोगों को डेढ़ घंटा लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। अपरेशन थिएटर में सर्जनों को रूटीन अपरेशन टालने पड़ रहे हैं। वही खून की जांच के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। 12 बजे खून की जांच बंद कर दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *