5 से 12 सितंबर तक जनरल बीसी जोशी स्कूल के मैदान में होगी अग्निवीर सेना भर्ती

Spread the love

पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में 5 से 12 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती आयोजित की जाएगी। सितंबर माह में प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पिथौरागढ़ में 5 से 12 सितंबर तक जनरल बीसी जोशी मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। डीएम ड़आशीष चौहान ने बताया कि अग्निवीर भर्ती को लेकर मुख्य सचिव की ओर से भी समीक्षा बैठक की गई है। युवाओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए अपर जिलाधिकारी को समन्वयक अधिकारी,उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को कानून व्यवस्था का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। होटलों व अन्य जगहों पर युवाओं से अधिक किराया न वसूला जाए इसके लिए भी टीम बनाई जाऐंगी। कहा कि सेना के अधिकारियों के साथ भी समन्यव कर सेना भर्ती को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *