कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली कल से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां जोरो पर चल रही है। काशीरामपुर तल्ला ग्राउण्ड में टेंट लगा दिया गया है।
रैली में पहुंचने वाले युवाओं को काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में एकत्रित किया जायेगा। तत्पश्चात प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें गब्बर सिंह कैंप स्थित बलबीर स्टेडियम भेजा जायेगा, जहां उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में संपन्न हो चुकी है। लिखित परीक्षा पास युवा ही रैली में शामिल होंगे। बताया कि 26 नवंबर को 750, 27 नवंबर को 1200 और 28 नवंबर को 1300 युवा भर्ती रैली में प्रतिभाग करेंगे। बाकी दिवस अन्य कार्यों के लिए रिजर्व रखे गये हैं। बताया कि रैली को लेकर अन्य संबधित विभागों को जरूरी निदशा निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *