श्रीनगर गढ़वाल : मंगलवार को विवि के अधिकारियों की बैठक के बाद विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने आंदोलित छात्रों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने को लेकर बनी सहमति पर लिखित आश्वासन का पत्र सौंपा। छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित, उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, कोषाध्यक्ष आयुष वेदवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, सुधांशु थपलियाल, वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि विवि की ओर से उन्हें लिखित में पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि विवि यदि जल्द ही आवेदन फार्म जारी नहीं करेगा तो उन्हें पुन: आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। (एजेंसी)