अज्ञात शव की सर्वेश के रूप में हुई पहचान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
अज्ञात शव की पहचान ग्राम बावन सराय थाना नगीना देहात बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 16 वर्षीय सर्वेश पुत्र मोहन सिंह के रूप में परिजनों ने की। मृतक कक्षा 9 का छात्र था।
गत मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सनेह के जंगल में सिद्धबाबा मंदिर परिसर से लगे धौड़ के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से एक 18 से 20 वर्षीय युवक का शव लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया था। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक 16 वर्षीय सर्वेश पुत्र मोहन सिंह ग्राम बावन सराय थाना नगीना देहात बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी था। उन्होंने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *