एक्ट्रेस अहाना कुमरा जॉर्जिया की कड़कड़ाती ठंड में न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. बर्फीले पहाड़ और ठंडे पूल से एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं. ठिठुरती ठंड में एक्ट्रेस का बिकिनी अवतार हर किसी को हैरान कर रहा है.
अहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रिप की फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें वो बर्फबारी के बीच बिकिनी पहने नजर आ रही हैं.
पिंक कलर की बिकिनी पहने एक्ट्रेस को पूल साइड बैठे देखा जा सकता है. यहां अहाना स्नोफॉल को महसूस करती नजर आ रही हैं.
इस फोटो में अहाना पूल में डूबकर पोज देती दिखाई दे रही हैं. इस बर्फीले मौसम में एक्ट्रेस काफी एंजॉय कर रही हैं.
इन फोटोज के साथ अहाना ने कैप्शन में लिखा- बर्फ गिर रही है, भाप उठ रही है. हर दिन पूल में मस्ती.
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं- 2025 को यादगार बनाने वाली दोस्ती, प्यार और जीत के लिए बहुत आभारी हूं. अलविदा… और एक बड़े, साहसी और कामयाब 2026 में एंट्री. चलो जीत हासिल करें. नया साल मुबारक.
दूसरी तरफ अहाना की इन तस्वीरों पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने लिखा- तुम फ्रीज नहीं हो रहीं. वहीं एक फैन ने लिखा- आपको ठंड नहीं लग रही? एक और फैन ने कमेंट किया- मुझे तो ये फोटो देखकर ही जुकाम हो गया.