रानी मुखर्जी की लेटेस्ट रिलीज एक्शन थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. ओपनिंग वीकेंड पर धुआंधार कलेक्शन करने के बाद अब ये वीकडेज में भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. यहां तक कि बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म का भी ये डटकर मुकाबला रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन कितनी कमाई की है?
मर्दानी 3 रानी मुखर्जी की हिट फ्रैंचाइजी मर्दानी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है. इस फिल्म ने 4 करोड़ से शुरुआत की थी फिर दूसरे वीकेंड पर इसने अच्छी ग्रोथ दिखाते हुए जहां शनिवार को 6.25 करोड़ कमाए तो वहीं रविवार को तीसरे दिन इस एक्शन थ्रिलर की कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही. वहीं वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई और इसने सोमवार को यानी चौथे दिन 2.25 करोड़ कमाए. इसके बाद मंगलवार को टिकटों में छूट के कारण इसकी कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला और इसने 2.6 करोड़ का कारोबार किया
वहीं अब सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक मर्दानी 3 ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ मर्दानी 3 की 6 दिनों की कुल कमाई अब 24.25 करोड़ रुपये हो गई है.
मर्दानी 3 ने रिलीज के 6 दिनों में 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 75 लाख और कमाते ही ये 25 करोड़ी बन जाएगी. गुरुवार को फिल्म इस आंकड़े को हर हाल में पार कर जाएगी. वहीं दूसरे वीकेंड तक फिल्म के 30 करोड़ी बनने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्दानी 3 60 करोड़ के बजट में बनी है. मेकर्स ने फिल्म की 38त्न से ज्यादा लागत वसूल कर ली है. हालांकि रानी मुखर्जी की फिल्म को सेफ जोन में पहुंचने के लिए अभी भी 37.60 करोड़ और कमाने होंगे. लेकिन फिल्म के पास वक्त कम है क्योंकि वैलेंटाइन डे पर नई फिल्में रिलीज होंगी, और मुकाबला सिर्फ सबसे मजबूत के बीच होगा. ऐसे में इस फिल्म के लिए अपनी 60 करोड़ की लागत वसूलना मुश्किल लग रहा है. यहां तक कि अगर दूसरे वीकेंड पर ये तेजी भी दिखाती है तब भी इसके लिए 30 करोड़ से ज्यादा की और कमाई करना मुश्किल लग रहा है.
फिलहाल, यह एक्शन थ्रिलर फिल्म फ्रेंचाइजी में आखिरी पोजिशन पर है. यह मर्दानी के लाइफटाइम कलेक्शन को हासिल करने की कोशिश कर रही है, जिसने भारत में 36 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ अपना सफर खत्म किया था.
आयुष गुप्ता द्वारा लिखित और अभिराज मिनवाला द्वारा निर्देशित, मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) के बाद मर्दानी सीरीज की तीसरी किस्त है.