अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

Spread the love

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनके विचारों सिद्धांतों, आदर्शों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूरदर्शी व राष्ट्रीय चिंतक बताया। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन काल में विकास की नींव रखी। उनके द्वारा देशभर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर, घाट, कुआं, बावड़ियों का निर्माण करवाया। जिला प्रभारी नेहा जोशी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देश में मार्गों का निर्माण करवाया। भूखों के लिए अन्न क्षेत्र खोले, प्याऊ लगवाए। मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति की। कहा कि उक्त कार्य अहिल्याबाई होल्कर के दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के प्रति चिंतन को प्रदर्शित करता है l कहा कि जिस दौर में स्त्रियों को घर की चाहरदीवारी में रखा जाता था, उस समय अहिल्याबाई को पढ़ने लिखने का अवसर मिलना और इनके द्वारा महिला शिक्षा की नींव रखा जाना किसी व्यक्ति की महान उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है। इनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागृत किया गया l अहिल्याबाई द्वारा प्राचीन काल में ही मछली, पशु-पक्षी, नदी, तालाब, कुएं-बावड़ी, पेड़-पौधे यहां तक कि मिट्टी के संरक्षण की तक बात कही थी। जिनका आज प्रत्येक राष्ट्र द्वारा संरक्षित किया जा रहा है। विचार गोष्ठी को विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर ने भी संबोधित करते हुए सभी से अहिल्याबाई के सिद्धातों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, जिला महामंत्री विनोद कश्यप, अमित डबराल, जिलाध्यक्ष भाजयुमो संजय तोमर, कृष्णा तोमर पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा, संतोष रावत, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, राहुल शर्मा, सुनीता गुलेरिया, रचिता ठाकुर, ममता मुल्तानी, मोनिका अग्रवाल, सुखदेव, प्रवीण चौहान, रवि कश्यप, आशा सक्सेना,नेहा शर्मा, कमलेश कश्यप, कांति देवी,अनुपमा,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *