एआईसीसी के पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

Spread the love

अल्मोड़ा। एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल व राजस्थान प्रदेश सचिव गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने पालिका सभागार में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि चुनाव की बेला में प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाना होगा। इसमें महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। बबीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया है, लड़की हूं लड़ सकती हूं। इसी जोश के साथ सभी महिलाओं को आज आगे आने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने दोनों पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। उन्होने बताया कि यहां पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय बने हुए हैं। यहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, परितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, तारा चंद्र जोशी, गीता सैनी, गोपाल सिंह चौहान, हेम किरण जोशी, देवेंद्र जोशी, प्रेमा सिंह मनराल, ड़ मनोज कुमार जोशी, जगदंबा अग्रवाल, जितेंद्र अधिकारी, गीता मेहरा, जया जोशी, अनीता मुनगली, राबिन भंडारी, मयंक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *