विधायक भरत चौधरी पत्नी सहित एम्स रैफर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कोरोना पॉजिटिव रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं उनकी पत्नी को बुधवार एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बीते दिन उनका ऑक्सीजन लेवल कम हुआ और इंफेक्शन की भी शिकायत हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। बुधवार सुबह से ही एम्स में उनका उपचार शुरू हुआ। करीब एक सप्ताह तक अपने आवास में होम आइसोलेशन में रह रहे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं उनकी पत्नी मंगलवार को कोटेश्वर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। यहां प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन लेने के बाद उनकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ इसलिए डॉक्टरों ने सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को सुबह एम्स ऋषिकेश पहुंचे विधायक को अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ में उनकी पत्नी भी भर्ती हैं। विधायक के पीआरओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एम्स में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत में सुधार है। इधर उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *