जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर हुआ प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को फिर से गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से जल्द प्राधिकरण को खत्म किये जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। समिति हर मंगलवार को इसको लेकर विरोध दर्ज कर रही है। मंगलवार को समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। इसका स्थानीय जनता एवं समिति लगातार विरोध कर रही है। समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, हर्ष कनवाल, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सभाषद सचिन आर्या, हेम तिवारी, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, प्रताप सत्याल, राजू गिरी, ताराचंद्र जोशी, एनडी पांडे, वैभव पांडे, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, नवीन चंद्र गुणवंत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एमसी कांडपाल, ललित मोहन जोशी, संजय कांडपाल समेत समिति से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *