देहरादून से पुणे के लिए हवाई सेवा शुरू

Spread the love

ऋषिकेश। नव वर्ष पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट को नई हवाई सेवा की सौगात मिली है। यहां जौलीग्रांट से पुणे के लिए इंडिगो ने हवाई सेवा शुरू की है। एक जनवरी से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। बीती रविवार शाम 5:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पुणे के लिए इंडिगो के विमान ने यात्रियों को लेकर 6रू15 बजे उड़ान भरी। अब जौलीग्रांट में फ्लाइट की संख्या 19 पहुंच गई है। पहले दिन पुणे से 125 यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे है और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 132 यात्री पुणे के लिए रवाना हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *