जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार निवासी एश्वर्या जंग ने टीवी रियलिटी शो महासंग्राम के (सीजन 12) डांस के ग्रैंड फिनाले में जीत दर्ज की है। एश्वर्या निंब्बूचौड़ स्थित कैडिल पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसकी इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
नौ वर्षीय एश्वर्या जंग के पिता योगेंद्र शमशेर जंग व माता शिल्पा जंग शिक्षक हैं। किसमें कितना है दम टैंलेंट का महासंग्राम टीवी रियलिटी शो 2026 का सीजन 12 का ग्रैंड पिनाले चंडीगढ स्थित रयात बहारा यूनिवर्सिटी के आडोटोरियम में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 18 प्रतियोगिताएं शामिल थी, जिसमें तीन नृत्य प्रतियोगिता में कुल 4 राउंड हुए, जिनमें प्रारभिक राउंड कोटद्वार में, सेमीफाइनल नगीना में तथा फाइनल चंडीगढ में सम्पन्न हुआ। एश्वर्या के पिता योगेंद्र शमशेर जंग ने कहा कि सभी चरणों में एश्चर्या जंग ने शानदार प्रदर्शन कर बिजेता बनकर उभरी है। कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उसकी कड़ी मेहनत व पूरे परिवार का आशीर्वाद रहा है।