रुड़की। टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मजबूती से संगठन की लड़ाई की बात कही। शनिवार देर शाम देहरादून रोड स्थित एक होटल में चुनाव अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025 के लिए अधिवक्ता एकत्र हुए। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें अजय गुलाटी को अध्यक्ष, आकाश शर्मा को महासचिव, उपाध्यक्ष संजय, भारत त्यागी और शुभम जिंदल को चुना गया। सहसचिव मयंक शर्मा, अरशद खान और अजय गोयल को चुना। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन गर्ग, ऑडिटर आलोक शर्मा, कार्यालय सचिव शुभम गोयल को नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, करनेश शर्मा, लीगल सेल दीपक गुलाटी और दीपक अग्रवाल को चुना गया। इसके साथ ही संरक्षक सदस्य श्रवण कुमार और राकेश कुमार गोयल को नियुक्त किया।