अजय भट्ट ने किया शिवरात्रि मेले का शुभारंभ

Spread the love

हल्द्वानी। पिनरो गांव से पांच किलोमीटर दूर स्थित छोटा कैलाश मंदिर भगवान शिव के धाम नाम से मशहूर है। हर साल शिवरात्रि पर हजारों श्रद्घालु यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यहां तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। छोलिया नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ अजय भट्ट का स्वागत किया गया।
अजय भट्ट ने सभी को शिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन के माध्यम से यहां के आस्था और पर्यटन के केंद्र को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंदिर परिसर में रेलिंग लगाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मंदिर कमेटी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
वहीं सांसद ने 25 करोड़ 84 लाख की लागत से बन रहे केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि जल्द निर्माण कार्य पूरा कर स्कूल क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धन सिंह राणा, दिनेश सांगुडी, नितिन राणा, अनिल चनौतिया, पारस चंद्रा, शरद पांडे, पुष्कर सिंह मेहरा, प्रमोद तोलिया, मुकेश बेलवाल, दीपक जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, उमेश, ब्लक प्रमुख हरीश बिष्ट, लक्ष्मण खाती, मोहित कांडपाल, विजयलक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *