जसपुर पहुंचे अजय भटट का स्वागत, श्मशान घाट के लिए दी रकम

Spread the love

काशीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून से नैनीताल जाते समय जसपुर में रूके नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का सांसद प्रत्याशी बनाने पर स्वागत कर मुबारकबाद दी। शनिवार देर रात को एक रेस्टोरेंट पर आए अजय भटट का भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। चुनाव में भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया। मंडी समिति के पूर्व उपसभापति सरवन सिद्वू ने गांव कलियावाला और गढ़ीहुसैन में श्मशानघाट के लिए चार-चार लाख रुपये स्वीत कराए। साथ ही कलियावाला से कल्याणपुर की सड़क निर्माण कराने की मांग की। अजय भटट ने सड़क का निर्माण चुनाव के बाद कराने का भरोसा दिलाया। यहां जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक ड़ शैलेंद्र मोहन सिंघल, सरवन सिद्घू, राजकुमार सिंह, खड़क सिंह, राजकुमार गुंबर, गोतम गिरी, अशोक खन्ना, महेश प्रजापति, गगन खन्ना, अभिषेक चौहान, रवि साहनी, अनिता, अमित नारंग, दीपक अरोरा आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *