अजयपाल अध्यक्ष तो चन्द्रशेखर बनें सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अजयपाल सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि गिरिराज सिंह रावत को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नजीबाबाद रोड़ स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अजयपाल सिंह रावत प्रबन्धक ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल को अध्यक्ष, चन्द्रशेखर प्रधानाचार्य ग्रीनवुड एकेडमी को सचिव, श्रीमती रेणुका गुसांई व करूणेश कुकरेती को उपाध्यक्ष, जेम्र्स ंसह को सह सचिव, कैलाश चन्द्र कुकरेती को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि वरूण भदोला, गणेश तड़ियाल, हरेन्द्र नेगी, गणेश ध्यानी, वीरेन्द्र सिंह रावत, रमेश भारद्वाज, दीपक गौड़, अमित सिंह, श्रीमती रेखा गौड़, अर्जुन सिंह बिष्ट को सदस्य चुना गया। बैठक में राकेश भट्ट, दीपक उनियाल, रजत नेगी, सतीश बहुखण्डी, सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *