दौड़ में आकाश, सचिन रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकास खंड खिर्सू में आयोजित खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। अंडर-20 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, विशाल द्वितीय व अखिल तृतीय, 5000 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, कृष्णा द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत खिर्सू श्रीमती गायत्री भवानी, समाजिक कार्यकर्ता मोहन काला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह गुसाईं ने कहा कि विकासखंड स्तर पर प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और आगे जाकर जिले तथा राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। चक्का फेंक में लकी प्रथम, नितिन द्वितीय, आयुष तृतीय, गोला फेंक में नितिन प्रथम, लक्की द्वितीय, आयुष तीसरे स्थान पर रहा। वालीबाल में श्रीनगर की टीम ने ग्वाड़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राकेश कठैत, मुकेश कुमार, रामेश्वर रावत, भास्कर रावत, दुर्गेश बड़थ्वाल, विवेक कपरवान, पूनम जैन, मनवीर पंवार, मनोज असवाल, दलवीर शाह, अनिल कुमार, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप नेगी, राजीव बिष्ट, विशन रावत, रोहित बिष्ट, पंकज नेगी, संजय नेगी, चंद्र सिंह, राजीव कुमार, मनु लाल, राजपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *