ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुए अखंड कीर्तन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया। साथ ही भजन कीर्तन व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार सुबह से ओंकारेश्वर मन्दिर में अखण्ड रामायण का पाठ किया गया जिसका समापन सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंगल दलों एव भजन कीर्तन मण्डलियों द्वारा भजन गाए गये। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, ईओ रमेशचंद्र तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, वागेश लिंग, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, अनुसुइया प्रसाद, यशोधर मैठाणी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, दिनेश तिवारी, बबिता देवी, पवन राणा, युद्घवीर पुष्पवान, दलबीर रावत, श्याम सिंह बिष्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *