कंडोलिया मंदिर में हुआ अखंड रामायण पाठ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कंडोलिया मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक पूजन के तहत शनिवार को दिनभर अखंड रामायण का पाठ चलता रहा। दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
तीन दिवसीय वार्षिक पूजन के तहत शनिवार को कंडोलिया मंदिर में अखंड रामायण पाठ चलता रहा। मंदिर समिति के जसपाल सिंह, राम सिंह आदि ने बताया कि हर साल आयोजित होने वाले इस वार्षिक पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां की गई है। बताया कि शनिवार को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। रविवार को यवन यज्ञ के बाद भंडारे के साथ तीन दिवसीय वार्षिक पूजन का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *