स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया योग प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) के उपलक्ष्य में रविवार 09 जुलाई को अल्मोड़ा इकाई द्वारा योग निलियम संस्थान में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राम ष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आज के छात्र का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी तो है ही लेकिन आज के युवा को आध्यात्म का ज्ञान भी होना जरूरी है और छात्र जीवन में हमें अनुशासन को अपनाना चाहिए। प्रांत उपाध्यक्ष अभाविप डक्टर बलवंत कुमार ने बताया कि अभाविप अपने 75 वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और विद्यार्थी परिषद अपने इन 75 वर्षों में उनका क्या इतिहास रहा है व किन संघर्षों के साथ विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं के मध्य कार्य किया है इन सभी विषयों पर उन्होंने अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में योगनिलियम संस्थान के संस्थापक ड प्रेम प्रकाश पांडे उपस्थित रहे व प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्त भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला संयोजकघ् अभाविप राहुल कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया व कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक दिव्या जोशी ने किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख काजल थापा, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, प्रांत सह मंत्री दीपक उप्रेती, नीरज बिष्ट, साहिल नेगी, मनमोहन गैड़ा, हिमांशु परगई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *