अखिलेश ने दौड़ और लंबी कूद में किया बेहतर प्रदर्शन

Spread the love

नई टिहरी : देहरादून स्थित उत्तराखंड तकनीकी विवि परिसर सुद्धोवाला में बीते दिवस संपन्न हुई तृतीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एप्लाइड न्यूट्रीशन संस्थान नई टिहरी के बीएचएमसी छठे सेमेस्ट के छात्र अखिलेश ने दौड़ और लंबी कूद में बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के सहायक प्रोफेसर राजेश रमोला के नेतृत्व में होटल मैनेजमेंट संस्थान के कुणाल कुमाईं, अमन नेगी, अखिलेश, ऋभष पुंडीर और सागर सिंह ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया। अखिलेश ने 1500 मीटर रेस में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल और लंबी कूद में तृतीय स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के नोडल अधिकारी सतीश बहुगुणा सहित सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *