पावर लिफ्टिंग में अक्षत, मोहित, यश, राहुल, स्वरैक्य ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : खेल विभाग द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अक्षत असवाल, मोहित नेगी, यश जुगरान, राहुल बिष्ट, स्वरैक्य रावत ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि खेल विभाग में आायेजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 00-56 केजी में अक्षत असवाल पहले, आयुष नेगी दूसरे व प्राजल रावत तीसरे स्थान पर रहे। 56-60केजी में मोहित नेगी ने पहला, अनुराग रावत ने दूसरा, आशीष रावत ने तीसरा व सूर्यांश रावत ने चौथा हासिल किया। 61-64 केजी में यश जुगरान पहले, आयुष गुसांई दूसरे व अक्षत गुसांई तीसरे स्थान पर रहे। 65-72केजी में राहुल बिष्ट ने पहला, अजय नेगी ने दूसरा व देवाशीष रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 73 अप में स्वरैक्य रावत पहले व आयुष भंडारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिम प्रशिक्षक प्रवेंद्र सिंह रावत, अनीराज ममगांई, मोहित रावत, सुभाष भंडारी, त्रिवेश ममगांई, मुकेश थपलियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *