अक्षत मिस्टर फ्रेशर और यशिका चुनी गई मिस फ्रेशर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस बैच 2024 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने संस्थान में फ्रेशर्स समारोह का आयोजन किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, नृत्य सहित कई नाटकों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में अक्षत असवाल मिस्टर फ्रेशर तथा यशिका जैन मिस फ्रेशर चुनी गई। जबकि स्टॉर आफ द नाइट का खिताब प्रतिभा बेलवाल ने जीता। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को आपस में समझने और निखरने के साथ-भावनात्मक मजबूती मिलती है। डा. रावत ने प्रोफेशनल पढ़ाई में सफलता के लिए अच्छी नींद, पौष्टिक भोजन, शारीरिक व्यायाम व संगीत को बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी मेहनत के अतिरिक्त अपने गुरुजनों के प्रति आदर एवं समर्पण की भावना जागृत करने को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजेय विक्रम सिंह, संयोजक डा. दीपा हटवाल, डा. नियती ऐरन, डॉ. अनिल द्विवेदी, डा. जय कुमार, डा. पार्थ दता, डा. सत्येंद्र यादव सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *