चमोली के घेस, हिमनी, बलाण गांवों में पहुंचे अयोध्या के अक्षत

Spread the love

चमोली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अन्य अनुसांगिक संगठनों द्वारा नगर में राम जन्म भूमि पूजित अक्षत वितरण अभियान को शुरू कर दिया गया है। गांवों से लेकर नगर की विभिन्न बस्तियों से शुरू हुए अभियान को हर घर तक पहुंचाने में रामसेवक जुटे हैं। संघ के कर्णप्रयाग जिला प्रचारक सौरभ ने बताया कि जिले के दूरस्थ गांव घेस, हिमनी, बलाण सहित अन्य गांवों में भी रामसेवकों द्वारा अक्षत वितरित किए जा चुके हैं। इन गांवों में भगवान श्रीराम के प्रति उत्साह बना है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह विष्णुदत्त भट्ट, सह कार्यवाह भरत दानू, नगर कार्यवाह दिनेश कुनियाल, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल आदि ने बताया कि अयोध्या से आए पूजित अक्षत के साथ 22 जनवरी को होने वाली रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र और भगवान श्रीराम का चित्र अर्पित किया जा रहा है। बताया कि यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। जिसके बाद 22 जनवरी को सभी स्थानीय मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इधर बुधवार को नगर टोली ने सुभाषनगर वार्ड में अभियान चलाया। इस दौरान टोली प्रमुख प्रह्लाद सती, विहिप के नगर अध्यक्ष नरेश डिमरी, अनुज डिमरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, चेतन मनोड़ी, अनुज चौहान, धीरेंद्र भंडारी, ड़ प्रदीप पुंडीर, लक्ष्मी प्रसाद, नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *