अक्षित खर्कवाल बना सेना में लेफ्टिनेंट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कालाबड़ निवासी अक्षित खर्कवाल सेना में लेफ्टिनेंट बना है। अक्षित ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट किया।
कोटद्वार से सेंट जोसेफ कावेंट स्कूल से इंटरमीडिट की परीक्षा पास कर अक्षित ने बीटेक किया व टेक्निकल एंट्री के माध्यम से सेना की परीक्षा पास की। दो जुलाई 2023 को अक्षित ने आर्मी एविएशन का कोर्स ज्वाइन किया। कड़े प्रशिक्षण के बाद आठ जून को भारतीय सैन्य अकादमी में संपन्न हुई पासिंग आउट परेड के बाद अक्षित सेना में अधिकारी बने। पासिंग आउट परेड के बाद सेना से सेवानिवृत्त अक्षित के दादाजी जगदीश खर्कवाल ने अपने पोते के कंधों पर बैज सजाया। इस दौरान अक्षित के पिता ओमप्रकाश खर्कवाल, माता आशा खर्कवाल व बड़ी बहन आयुषी खर्कवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *