अलकनंदा का बढ़ा जलस्तर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल श्रीनगर में गुरुवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर रहा। सुबह के समय यह खतरे के निशान से थोड़ा कम रहा। जिसके कारण नदी किनारे के घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए। सुबह के समय अलकनंदा नदी के उफान पर होने से सुबह साढ़े नौ बजे जल स्तर 535.40 मीटर था। जबकि यहां चेतावनी स्तर 535 व खतरे का स्तर 536 मीटर है। 12 बजे बाद जल स्तर में कमी देखी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से नदी किनारे के इलाकों में जल स्तर बढ़ने से संभावित खतरे के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *