22अगस्त को बच्चों को खिलाएंगे एल्बेंडाजोल

Spread the love

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय मि मुक्ति दिवस पर आगामी 22 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को मि नियंत्रण की दवा एल्बेंडाजोल दी जाएगी। जिले में एक लाख से अधिक बच्चों को मि मुक्ति की दवा पिलाए जाने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय मि मुक्ति दिवस से संबंधित तैयारियों को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा़ बीएस पांगती ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मि मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास तथा पंचायतीराज विभाग सहित गैर-सरकारी संगठनों से अभियान को कामयाब बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डा़ दानिश जमाल एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता आशीष नेगी ने मि मुक्ति अभियान की जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *